जयपुर| भाजपा ने प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्ति दी गई है। वहीं सांसद अर्जुन राम मेघवाल उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्यवेक्षक रहेंगे।