- Hindi News
- National
- Baytu News Rajasthan News Teachers Initiative 50 Thousand Presented To The School With Their Salary
शिक्षकों की पहल, अपनी तनख्वाह से विद्यालय को भेंट किए 50 हजार
बायतु | बायतु उपखंड क्षेत्र की चीबी ग्राम पंचायत मे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा महेचान में कार्यरत छह शिक्षकों और दो शिक्षिकाओं ने विद्यालय विकास के लिए 50 हजार रुपए भेंट कर विद्यालय मे लेपटॉप और माइक सैट की व्यवस्था की है। शिक्षकों के इस सराहनीय कार्य की अभिभावकों और ग्रामीणों ने सराहना की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गिड़ा के आरपी जूंझाराम भादू ने बताया कि राउप्रावि चैनपुरा महेचान में कार्यरत प्रधानाध्यापक रेखाराम भादू की प्रेरणा से शिक्षक रामकेश मीना, कृष्ण सियाग, ओमप्रकाश सेवलिया, रघुनाथ बुगालिया, मोनिका, मोनिका मीना और मोहनलाल कस्वां ने विद्यालय विकास के लिए 50 हजार रुपए भेंट कर विद्यालय में लेपटॉप और माइक सैट की व्यवस्था की है। शिक्षक शिक्षिकाओं की इस पहल की एसीबीईओ सतीश कुमार लेघा ने सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।