पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फसल पैदावार के टिप्स बताए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाटाडू. किसान संगोष्ठी के दौरान मौजूद किसान।

बाटाडू | बाटाडू में रबी फसल विचार गोष्ठी का इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कॉ ऑपरेटिव लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, अध्यक्षता संयुक्त महाप्रबंधक इफ्को राजेंद्र खर्रा ने की। प्रदीप पगारिया ने किसानों को दवाई और बीज के बारे में जानकारी दी। फसल का कम लागत में ज्यादा पैदावार कैसे की जाए। इफ्को क्षेत्रीय अधिकारी हरि बाबू जाटव ने इफ्को के बारे में जानकारी दी। मंत्री चौधरी ने कहा कि किसानों की आय को दुगना करने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। किसान तब ही मजबूत होगा जब किसान खुद अपना माल बेचेगा। बिचौलियों से बचने के लिए किसानों के पास बहुत ही अच्छा तरीका है कि किसान अपना खुद का संगठन खड़ा करें। जिसमें सरकार सहयोग करेगी और किसान को मजबूत करेगी। विचार गोष्ठी में बालाराम मूंढ, चैना राम कड़वासर, बाटाडू सरपंच प्रवीन चौधरी, अशोक मंगल, गोपा राम चौधरी घनश्याम, श्याम दास सहित अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...