- Hindi News
- National
- Shiv News Rajasthan News Tenant Kidnapped Diamond Businessman 5 Crores Sought Fraud
डायमंड व्यवसायी को किरायेदार ने किया अगवा, 5 कराेड़ फिराैती मांगी
जयपुर | टाेंक राेड स्थित मुक्तानंद नगर में एक िकरायेदार ने भवन मालिक अाैर डायमंड व्यवसायी प्रकाश चाैपड़ा काे चाबी लेने के बहाने बुलाया अाैर बंधक बनाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद व्यवसायी के फाेन से उनकी प|ी काे फाेन कर 5 कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी अाैर किसी काे भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में व्यवसायी के हांगकांग निवासी बेटे रवि चाैपड़ा ने पुलिस काे सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटे में ही मामले का खुलासा करते हुए सीकर के लाडनूं निवासी मास्टर माइंड विक्रम सिंह उर्फ विक्की गुर्जर, उसके साथी सीकर के नेछवा निवासी राकेश कुमार अाैर सुजानगढ़ के हरीश उर्फ हर्ष काे गिरफ्तार कर लिया। राकेश तथा हर्ष पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर अानंद श्रीवास्तव ने बताया कि डायमंड व्यवसायी दुर्गापुरा स्थित सांघी अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्हाेंने विक्रम काे मुक्तानंद नगर में अपना भवन किराये पर दिया हुअा है। इसमें विक्रम हाॅस्टल चलाता है। उसने चाबी लेने के बहाने बुधवार दाेपहर करीब सवा बजे व्यवसायी काे बुलाया था। जहां तीनाें ने हाॅस्टल में ही उन्हें बंधक बना लिया अाैर कार में शिवदासपुरा की अाेर चले गए। शाम करीब 6:35 बजे उन्हें व्यवसायी की प|ी से फिराैती मांगी।