- Hindi News
- National
- Chouhtan News Rajasthan News Tenth Board Examinations Started On The First Day 97636
दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू पहले दिन 97636 ने दी परीक्षा
बाड़मेर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से दसवीं एवं आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। जिले में दसवीं बोर्ड के लिए 247 एवं आठवीं बोर्ड के लिए 426 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं में 47697 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें से पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 46812 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आठवीं बोर्ड के लिए 51538 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं इनमें से 50824 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 714 छात्र अनुपस्थित रहे। पहले दिन जिले भर में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। नकल सहित अन्य किसी प्रकार का कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। विभाग ने परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। कक्षा अष्टम जिला बोर्ड परीक्षा प्रभारी मांगीलाल ने बताया कि जिले में 19 केंद्र संग्रहण एवं मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, चार उड़नदस्ता की टीमें बनाई गई है। जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर जांच करेंगे। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसमें 5 परीक्षार्थियों के लिए सहयोगी दिए गए। यह विशेष परिस्थितियों में दिए जाते हैं, जो उससे एक कक्षा कम का छात्र होता है।
चौहटन | चौहटन ब्लॉक में आठवीं बोर्ड के लिए 25 केंद्र बनाए गए। जिसमें 2577 छात्र-छात्राओं ने अष्टम की परीक्षा दी। वहीं दसवीं की 367 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।