खंडप में कल भरेगा मेला
एबीवीपी की बैठक 15 को
बाड़मेर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर की जिला समीक्षा बैठक रविवार को सुबह 11 बजे मधुकर भवन संघ कार्यालय में होगी। जिला संयोजक भोमसिंह सुंदरा ने बताया कि बैठक में सभी नगरों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा प्रांत उपाध्यक्ष पंकज जोशी का प्रवास रहेगा। आगामी वर्षभर मे हुए कार्य की चर्चा करेंगे।
खंडप | श्री नागाजी महाराज का शीतला सप्तमी मेला 15 मार्च को भरा जाएगा। नागाजी महाराज मठ गादीपति उमाकांत गिरी महाराज ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है।