- Hindi News
- National
- Pokhran News Rajasthan News Two Youths Seriously Injured By Motorcycle Slipping
मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक गंभीर घायल
पोकरण | शहर के फलसूंड तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल असंतुलित होकर नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो युवक मोटरसाइकिल से सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर रपट गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दिलीप कुमार व जितेन्द्र निवासी पोकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी नरेन्द्र मोहन व समसुदीन मेहर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को चिकित्सालय लाया गया।