- Hindi News
- National
- Dhorimana News Rajasthan News Varaghoda The Deaconess39s Plum Turned Out To Approve Mumukh Mohit39s Initiation
मुमुक्ष मोहित की दीक्षा अनुमोदनार्थ निकला वरघोड़ा, दीक्षार्थी का बहुमान
कस्बे में शनिवार को साध्वी मुक्तांजनाश्री की निश्रा में मुमुक्षु मोहित बोहरा का दीक्षा अनुमोदनार्थ वरघोड़ा निकाला गया। इसमें जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वरघोड़ा शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा। श्री शांतिनाथ जैन श्रीसंघ, धोरीमन्ना, श्री गुणसागरसूरि आराधना भवन, केयुप धोरीमन्ना एवं दादावाड़ी ट्रस्ट की ओर से दीक्षार्थी मोहित का तिलक, माला, श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंटकर बहुमान किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी मुक्तांजनाश्री ने संयम पथ की ओर बढ़ने वाले मुमुक्षु को हित शिक्षा देते हुए कहा कि जिस मार्ग पर आप आगे बढ़ रहे हो उस मार्ग पर श्रद्धा और समर्पण यह दो शब्द याद रखना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन नरेश एच लूणिया ने व आभार ज्ञापन लूणकरण सिंघवी ने किया। इस अवसर पर साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन परिवार की ओर से रखा गया है। रात्रि में मुमुक्षु की बंदौली व विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अनिल सालेचा एंड पार्टी मुंबई द्वारा संयम संवेदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। मुमुक्षु मोहित बोहरा 21 मार्च को मुंबई में आचार्य कलाप्रभसागर सूरीश्वर महाराज के हाथों संयम पथ अंगीकार करेंगे।
धर्म.समाज
धोरीमन्ना. वरघोड़ा कार्यक्रम में शामिल जैन साध्वियां और श्रद्धालु।