माता-पिता और शिक्षकों का किया पूजन
योग वेदान्ता सेवा समिति बाड़मेर के तत्वावधान में भालीखाल धोरीमन्ना में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता, अभिभावकों व शिक्षकों को तिलक लगाकर, अक्षत व पुष्प चढ़ाकर उन्हें प्रसाद खिलाया तथा माला पहनाकर आरती उतारी। समिति प्रवक्ता ने बताया कि जब माता-पिता के हृदय से आशीर्वाद मिलता है तब जो आत्मसंतोष होता है, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है।
धोरीमन्ना. माता- पिता और गुरुजनों का पूजन करते विद्यार्थी।