युवा कवि जीत को मिला कलमकार साहित्य सम्मान
बाड़मेर | राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में अध्ययनरत बाड़मेर निवासी युवा साहित्यकार व कवि जितेंद्र परमार जीत को नवमान प्रकाशन अलीगढ़ के प्रकाशक विजय प्रकाश नवमान और सम्पादक डाॅ.ललित उपाध्याय की अाेर से कलमकार साहित्य सम्मान प्रदान किया गया है। जीत परमार ने बताया कि उनको यह सम्मान उत्कृष्ट रचनात्मक सहयोग के लिए प्रदान किया गया है।