पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barmer News Rajasthan News Youth Congress Burnt Effigy Of Nagaur Mp Beniwal

युवा कांग्रेस ने नागौर सांसद बेनीवाल का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर. नागौर सांसद का डाक बंगलो के आगे पुतला जलाते कांग्रेसी।

बाड़मेर | युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरिसिंह महाबार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल का भगवान महावीर टाउन हॉल के आगे पुतला जलाकर विरोध किया। विधानसभा अध्यक्ष हरिसिंह महाबार ने बताया कि हनुमान बेनीवाल ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसके कारण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने नागौर सांसद को चेतावनी देते हुए कहा की भविष्य में ऐसी टिप्पणी की तो उनको बाड़मेर में आने पर युवा कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। टाउन हॉल के आगे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नागौर सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पार्षद नरेन्द्र मेघवाल, युवा कांग्रेस महासचिव स्वरूप सिंवल, कोशल आचार्य, दीपक जीनगर, प्रदीप कुमार, असलम खान, आशु सिंह मिठडा, हितेश, आमिर,जुंझारसिंह, अनुज खत्री, राजू मीर, प्रवीण सोनी, हितेश सोनी, रमेश पंवार सहित अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...