रकम का तकाजा किया तो मारपीट कर किया घायल
ब्यावर | शहर के सेदरिया क्षेत्र में रविवार को एक पूर्व फौजी ने एक ग्रामीण ने अपनी रकम का तकाजा किया तो आरोपी ने उससे...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 02, 2018, 03:50 AM IST
ब्यावर | शहर के सेदरिया क्षेत्र में रविवार को एक पूर्व फौजी ने एक ग्रामीण ने अपनी रकम का तकाजा किया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्व फौजी जैसे तैसे अस्पताल पहुंचा और उपचार शुरू करवाया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार सेदरिया निवासी भंवर सिंह (62) पुत्र किशन सिंह को रविवार सुबह गंभीर रूप से घायलावस्था में एकेएच में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में भर्ती भंवर सिंह का आरोप है कि सेदरिया निवासी बन्ना सिंह ने उसे विश्वास में लेकर 3 बीघा से अधिक जमीन पर प्लॉट काटने का प्लान बनाया और उससे रजिस्ट्री करवा ली। काफी समय हो गया बन्ना सिंह ने ना तो उसे ना तो जमीन का भुगतान किया और ना ही मुनाफे की रकम दे रहा है। रविवार को भंवर सिंह ने बन्ना सिंह से रकम का तकाजा किया तो बन्ना सिंह ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। बन्नासिंह के पुत्र ने भी उससे मारपीट की जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई, और वह खुद जैसे तैसे एकेएच पहुंचा।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Beawar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: रकम का तकाजा किया तो मारपीट कर किया घायल
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)