15 दिन बाद पेयजल सप्लाई हुई सुचारू
ब्यावर|शहर में पिछले करीब 15 दिनों से प्रभावित पेयजल सप्लाई शनिवार को सुचारू हो गई। इससे पहले विभाग के केकड़ी स्थित...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 04:25 AM IST
ब्यावर|शहर में पिछले करीब 15 दिनों से प्रभावित पेयजल सप्लाई शनिवार को सुचारू हो गई। इससे पहले विभाग के केकड़ी स्थित पंप हाउस के समीप विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने और हाल ही में दौलतपुरा पंप हाउस में बिजली पैनल में तकनीकी खामी के चलते शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई थी। जलदाय विभाग के जेईएन एसडी गहलोत ने बताया कि शुक्रवार को शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने की वजह से निर्धारित 31 जोन में सप्लाई हुई। शनिवार को भी विभाग ने सप्लाई की। ऐसे में पिछले 15 दिन से बिगड़ी सप्लाई व्यवस्था के शनिवार के पटरी पर लौटने की संभावना जताते हुए अधिकारियों ने कहा कि आगे ऐसे कोई आशंका नहीं रहेगी। मालूम हो कि इस परेशानी के चलते कई क्षेत्रों में लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ा था। गर्मी के दस्तक देने के साथ ही इस प्रकार पेयजल सप्लाई बाधित होने पर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने रोष जताते हुए प्रशासन से आग्रह किया था कि वे इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों को पाबंद करें।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Beawar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: 15 दिन बाद पेयजल सप्लाई हुई सुचारू
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)