पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News 10th And 8th Board Exams Begin Fifth Examination From 24

10वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पांचवीं की परीक्षा 24 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व प्रारंभिक शिक्षा एवं पूर्ण प्रमाण पत्र परीक्षा 2020 कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा गुरूवार से शुरू हुई। एसीबीइओ महेन्द्र सांगेला ने बताया की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा गुरूवार से 35 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई जो 11.45 तक संचालित हुई। गुरूवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।

कक्षा 8वीं में 6 हजार 543 विद्यार्थी हुए पंजीकृत: प्रारम्भिक शिक्षा एवं पूर्ण प्रमाण पत्र परीक्षा 2020 की 8वीं बोर्ड परीक्षा भी गुरूवार से शुरू हुई। एसीबीईओ महेन्द्र सांगेला ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू हुई, जो शाम 4.30 बजे तक चली। इस बार 8वीं बोर्ड परीक्षा में जवाजा ब्लॉक के 363 स्कूलों के 6 हजार 543 विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें सरकारी स्कूलों के 1 हजार 853 छात्र व 2 हजार 113 छात्राएं शामिल है। जहां सरकारी स्कूलों के 3 हजार 966 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए है। इसी प्रकार निजी स्कूलों के 1 हजार 539 छात्र व 1 हजार 38 छात्राएं हैं, निजी स्कूल के 2 हजार 577 विद्यार्थी पंजीकृत है। आठवीं बोर्ड परीक्षा ब्लॉक 61 केन्द्रों पर आयोजित करवाई जा रही है तथा इसके लिए 2 संग्रहण केन्द्र बनाए गए है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा में 29 व राजकीय सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय में 32 केन्द्रों की उत्तरपुस्तिकाएं इन संग्रहण केन्द्र में जमा होने कार्य हो रहा है।

24 मार्च से शुरू होगी 5वीं बोर्ड की परीक्षा: प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा 2020कक्षा 5वीं बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित हो गया है। यह परीक्षा 24 मार्च से शुरू होने जा रही है। जो 3 अप्रैल तक संचालित होंगी। एसीबीईओ महेन्द्र सांगेला ने बताया कि पूरे जिले में परीक्षा के लिए 52 हजार 181विद्यार्थी पंजीकृत हुए है।
खबरें और भी हैं...