पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News 2500 Fort Lal Gulal Was Set On The Roads 50 Workers Cleaned 12 Tankers Washed With Water

सड़कों पर जमी थी 2500 किलाे लाल गुलाल, 50 कर्मियाें ने की सफाई, 12 टैंकर पानी से धुलाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऐतिहासिक बादशाह मेले के दूसरे दिन मुख्य बाजार में 25 क्विंटल से अधिक गुलाल से अटी सड़कों को साफ कराने के लिए नगर परिषद प्रशासन को 50 कर्मचारी लगाने पड़े। जिन्होंने पहले तो गुलाल को सड़कों से हटाया बाद में 12 टैंकरों की मदद से धुलाई की।

बादशाह मेले के दौरान भैंरूजी के खेजड़े से शुरू हुई बादशाह की सवारी अजमेरी गेट होते हुए नगर परिषद मार्ग स्थित लायंस गार्डन तक पहुंची थी। मेला संयोजक भरत कुमार मंगल ने बताया कि इस दौरान बादशाह की ओर से लोगों को खर्ची के रूप में गुलाल लुटाने और इस बार गुलाल का गुबार उड़ाने के लिए लगाई गई मशीन के लिए श्री बादशाह मेला समिति की ओर 25 क्विंटल गुलाल खरीदी गई। समिति की ओर से मंगाई गई 2500 किलो गुलाल के अतिरिक्त शहरवासियों की ओर से भी बादशाह पर फेंकी गई गुलाल से सड़कों पर गुलाल जमा हो गई।

स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन ने परिषद प्रशासन के निर्देशानुसार दूसरे दिन गुरुवार सुबह गुलाल साफ कराने के लिए मौके पर पहुंचे। संबंधित क्षेत्रीय जमादार रवि सांगेला की 24 कर्मचारियों की टीम के अलावा शहर में स्थित 20 जोन में से प्रत्येक से एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई। ऐसे में करीब 50 कर्मचारियों ने गुलाल से अटी इन सड़कों को साफ करने का काम शुरू किया। सड़कों से एकत्र गुलाल को हटाने के लिए मौके पर तीन ऑटो टीपर भी लगाए गए।

इसके लिए महावीर बाजार, एकता सर्किल, पाली बाजार, अग्रसेन बाजार, अजमेरी गेट, सुभाष सर्किल, भगत चौराहा तथा नगर परिषद मार्ग आदि क्षेत्रों की विशेष सफाई की गई। मुख्य सर्किलों व प्रतिमाओं पर भी पानी डालकर साफ सफाई करवाई गई। महावीर बाजार से लेकर अजमेरी गेट मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो गुलाल की चादर बिछाई गई हो।

जमादार रवि सांगेला ने बताया कि सफाई बाद सड़कों से गुलाल पूरी तरह साफ करने के लिए 12 से अधिक टैंकरों के पानी से धुलाई की गई। सुबह करीब 11 बजे तक सड़कें पहले की तरह फिर साफ नजर आई। सफाई व्यवस्था की व्यापारियों ने भी सराहना की है। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक हरिराम लखन, जमादार रवि सांगेला, सहायक जमादार रोहित पंडित, लक्ष्मण हंस, विनोद, राजकुमार, हेमंत, सुरेंद्र, ओमप्रकाश सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद थे।

ब्यावर. मुख्य बाजार में सड़कों की सफाई में जुटे कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...