पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News 39na Aida Khele Na Na Play39 Villagers Swear Do Mass Hunting In It

‘ना ऐड़ा खेलेंगे ना खेलने देंगे’, ग्रामीणों ने ली शपथ, इसमें सामूहिक शिकार करते हंै

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वन विभाग के कर्मचारियों की समझाईश व ग्रामीणों को जागरुक करने का सकारात्मक परिणाम आने लगा है। ग्राम काशीपुरा के ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों के समक्ष शपथ ली है कि ‘वह ना तो खुद ऐड़ा खेलेंगे और ना ही अपने गांव के आसपास के वन्य क्षेत्र में किसी को ऐड़ा खेलने देंगे’।

ग्रामीणों की इस शपथ से वन विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ ही ऐड़ा को रोकने के लिए वन्य क्षेत्र की गश्त लगाई। एड़ा में सामूहिक रूप से शिकार किया जाता है। ब्यावर रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश मालाकार ने बताया कि बुध‌वार को वन विभाग के कर्मचारी जब काशीपुरा ग्राम पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका समर्थन किया व उनकी ऐड़ा को रोकने के लिए मदद की। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग टीमों में कुछ दिनों से लगातार ऐड़ा रोकने के लिए
मसूदा, हरराजपुरा, जवाजा, कोटड़ा के वन्य क्षेत्रों में गश्त लगाई जा रही है।

सामूहिक शिकार करने वालाें के खिलाफ वन अाैर पुलिस विभाग की तरफ से संयुक्त रुप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की ओर से लगाई गश्त के दौरान राकेश मालाकार, मुकेश मीणा, राजुराम, भगवान सिंह, नरसी रायका, सुधीर, गौरव, हजारी, भरत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्यावर. वन्य क्षेत्र में मौजूद वन विभाग के कर्मचारी व उनके सहयोग के लिए मौजूद ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...