पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawaja News Rajasthan News 6 Accused Arrested For Killing A Youth In A Quarrel With Molestation

छेड़छाड़ काे लेकर झगड़े में युवक की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाजा थाना अंतर्गत गांव अमरपुरा में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 3 दिन के रिमांड पर दिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी कंवरपाल सिंह के अनुसार कंकू देवी ने थाने में रिपोर्ट दी उसमें बताया गया कि 10 मार्च को सुबह 9:30 बजे गांव में कुएं से पानी लाने गई तो वहां पर नारायण सिंह पुत्र भंवर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, आनंद सिंह, शंकर सिंह पुत्र आनंद सिंह, मदन सिंह पुत्र आनंद सिंह गांव की हथाई के पास शराब पी रहे थे।

जब महिला वहां से निकली तो लज्जा भंग करने की कोशिश की। झगड़े की आवाज सुनकर मेरे ही गांव के बीरम सिंह पुत्र उदय सिंह, हमीर सिंह पुत्र दूध सिंह, जसवंत सिंह पुत्र भैरू सिंह, प्रभु सिंह पुत्र बीरम सिंह बीच बचाव में आए तो वह लोग वहां से भाग गए। तथा करीब 1 घंटे बाद सभी ने एक राय होकर वापस आए जिसमें भंवरसिंह पुत्र केसर सिंह, आनंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, भगवान सिंह पुत्र माल सिंह, हिम्मत सिंह पुत्र माल सिंह, अमर सिंह पुत्र लाडू सिंह, पंकज सिंह पुत्र अमर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र हीरा सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र नरसिंह, लोकेश सिंह, हरनाम सिंह, खुमान सिंह पुत्र रणजीत सिंह, सोहनी प|ी आनंद सिंह, मोहनी प|ी भंवर सिंह, कमला प|ी भगवान सिंह, शारदा प|ी शंकर सिंह, शारदा प|ी राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह पुत्र गोपाल सिंह किशनपुरा, विनोद सिंह पुत्र राजू सिंह, भगवान सिंह पुत्र गोपाल सिंह, प्रवीण सिंह पुत्र भीमसिंह, नरसी सभी एक राय होकर हाथ में लकड़ी, कुल्हाड़ी, सरिया लेकर घर के अंदर घुसे अाैर अचानक मारपीट शुरू कर दी। हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए ब्यावर अमृतकौर से अजमेर रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 जनों को गिरफ्तार किया है। शंकर सिंह पुत्र आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह, आनंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, हरनाम पुत्र आनंद सिंह, भगवान सिंह पुत्र मालसिंह, नारायण सिंह पुत्र भंवर सिंह को गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया वहां 3 दिन के रिमांड पर दिया हैं।

जवाजा. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ।
खबरें और भी हैं...