- Hindi News
- National
- Kekri News Rajasthan News 8th And 10th Exam Starts Abvp Tilak Students In School Center
8वीं व 10वीं के एग्जाम शुरू, स्कूल केंद्र के यहां एबीवीपी ने विद्यार्थियाें को लगाया तिलक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की दसवीं क्लास की परीक्षाएं आरंभ हो गई है। केकड़ी ब्लाक में 10 वीं बोर्ड में कुल 2960 परीक्षार्थी उपस्थित थे। ब्लॉक के 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हो रही है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य नाेडल मुकेश कुमार जैन ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में दसवीं क्लास के एग्जाम में 544 में से 539, पायलेट स्कूल केंद्र पर 235 में से 233, बालिका उमावि में 158 में से 158 व पटेल आदर्श विद्यालय में 142 में से 139 विद्यार्थियाें की माैजूदगी रही। इधर, प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा 2020(8वी बोर्ड) की शुरुआत हुई। केकड़ी ब्लॉक में कक्षा 8 में अध्ययनरत सभी राजकीय व निजी विद्यालयों के कुल 3687 छात्र-छात्राएं इस के लिए पंजीकृत हैं जिनमें से प्रथम दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 3646 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए। इस प्रकार कुल 41 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद मोची के नेतृत्व में उड़न दस्ते ने ब्लॉक के 5 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक जेतवाल सदस्य के रूप में साथ रहे। प्रभारी अधिकारी व ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत ने बताया कि केकड़ी ब्लॉक में कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू हुई। केकड़ी ब्लॉक में दो संग्रहण केंद्र राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर बनाए गए हैं जहां पर सभी उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केकड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में हिस्सा लेने जा रहे छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गयी।
विद्यालय इकाई अध्यक्ष नगेन्द्र कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर कार्यकारिणी सदस्य विकास जांगिड़ के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के प्रारम्भ होने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी
और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी आदि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर खड़े होकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओ में हिस्सा लेने जा रहे सभी छात्र छात्राओं के तिलक लगा और मुँह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर विद्यालय इकाई अध्यक्ष नगेन्द्र कुमावत,
नगर कार्यकारिणी सदस्य विकास जांगिड़, प्रशांत पारीक, चन्द्रप्रकाश कुमावत, रामअवतार प्रजापत, तेजमल कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रामसर | कस्बे की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं तथा आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं। प्रधानाचार्य एंव केन्द्राध्यक्ष नरेश कुमार जारवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माइर्कोऑब्जर मोराझड़ी के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के आयुष चिकित्सक मुकेश चन्द कुम्हार, को-अाॅर्डिनेटर नसीराबाद खाटोली के प्रधानाचार्य अफसार अहमद कुरैशी को लगाया है। साथ ही परीक्षा प्रभारी व्याख्याता अशोक कुमार धोलपुरिया व अतिरिक्त परीक्षा प्रभारी व्याख्याता मोहम्मद सादिक को लगाया है। 10 वी बोर्ड की परीक्षा में राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसर, बालिका माध्यमिक विद्यालय, शुभम माध्यमिक विद्यालय, आर्यन प्रोग्रिसिव माध्यमिक विद्यालय, रिषभ माध्यमिक विद्यालय सहित मावशिया, मोराझडी, साम्प्रोदा, तिलाना के कुल 245 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। आठवी बोर्ड की परीक्षा मे कस्बे की राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालिका माध्यमिक विद्यालय, शुभम माध्यमिक विद्यालय, आर्यन प्रोग्रिसिव माध्यमिक विद्यालय, रिषभ माध्यमिक विद्यालय, नर्गिस चिल्ड्रन स्कूल, राॅयल पब्लिक स्कूल, मागीलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 168 परीक्षार्थी शामिल हुए।
नसीराबाद | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित दसवीं व आठवी बोर्ड बोर्ड परीक्षाएं नगर में गुरुवार से प्रारंभ हुई। दसवीं बोर्ड परीक्षाओं हेतु नगर में 3 केंद्र बनाए गए। दसवीं बोर्ड के 3 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को कुल 860 में से 847 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। नगर के राजकीय व्यापारिक सीनीयर सैकेंडरी स्कूल के प्राचार्या युसूफ अली खान के अनुसार उनके केंद्र पर 401 परीक्षार्थियों में से 396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 5 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या व केंद्राधीक्षक सुनीता यादव के अनुसार उनके केंद्र पर दसवीं कक्षा के विभिन्न स्कूलों के 306 परीक्षार्थियों में से 300 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार तीसरे केंद्र मेजर कमलेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के केंद्राधीक्षक राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार उनके केंद्र पर कुल 153 परीक्षार्थियों में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 151 ने परीक्षा दी। इसी प्रकार नगर में कक्षा 8वीं के परीक्षार्थियों ने भी अपने परीक्षा केन्द्रो पर दोपहर में बोर्ड परीक्षा दी नगर में पहले िदन सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।
रामसर. कस्बे में आठवीं बोर्ड की परीक्षा देकर आते विद्यार्थी।
केकड़ी. राउमावि केंद्र के बाहर परीक्षार्थियाें काे तिलक लगाकर शुभकामनाएं देते एबीवीपी सदस्य।