दवा के प्रभाव से एक अचेत
ब्यावर| शहर के रामसा पीर कॉलोनी निवासी एक महिला दवा के प्रभाव से अचेत हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार रामसा पीर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय कीर्ति को परिजनों ने अचेतावस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि कीर्ति ने गलती से किसी दवा का सेवन कर लिया। दवा की मात्रा अधिक होने के कारण वह अचेत हो गई।