पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasirabad News Rajasthan News A Young Man Fell In A Well By Sliding His Foot

पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजोसी| समीपवर्ती ग्राम ककलाना निवासी आबिद पुत्र सत्तार उम्र 36 वर्ष शुक्रवार शाम को मजदूरी से लौटकर फसल को पानी पिलाने हेतु कुएं पर मोटर चलाने गया। जिसकी पैर फिसल कर कुएं में गिर जाने से मौत हो गई। पिता सत्तार खां की सूचना पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच मौका मुआयना कर ग्रामीणों की सहायता से मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर देर रात्रि हाेने के कारण नसीराबाद चिकित्सालय के शव गृह में सुरक्षित रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि उक्त मामले की जांच जारी है।
खबरें और भी हैं...