- Hindi News
- National
- Nasirabad News Rajasthan News Accidents Are Coming A Day Due To Damaged Road
क्षतिग्रस्त सड़क से अाए दिन हाे रही हैं दुर्घटनाएं
मसूदा|कस्बे के कुंड वाले बालाजी मंदिर के पास एवं बांदनवाड़ा रोड सगस जी मंदिर के पास पाइपलाइन को दुरुस्त करने के लिए जलदाय विभाग ने सीमेंट सड़क को उखाड़ दिया। जेसीबी से उखाड़ने के कारण सीसी ब्लॉक उखड़ गया। पाइपलाइन सुधारने के बाद गड्डे को भरने की बजाय मिट्टी डालकर मिट्टी पर ब्लॉक रख दिया। जिससे उक्त ब्लॉक सड़क से करीब 1 फीट ऊंचा हो गया। आधी सड़क में ऊंचे उठे ब्लॉक से आए दिन दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही सगस जी मंदिर के पास सड़क किनारे जलदाय विभाग ने गड्डा खोद रखा है, जिस में भी कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। जलदाय विभाग को एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग को बार बार कहे जाने के बावजूद दोनों जगहों पर सड़क को दुरुस्त नहीं करवाया गया। जिसके चलते कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। कस्बे वासियों का कहना है कि दोनों विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। तभी इन खड्डों की मरम्मत होगी।