पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबाड़ में मिले सामान के बारे में नाको से मांगे दिशा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर | राजकीय अमृतकौर अस्पताल के पुराने गायनिक विंग में रखे सामान के अवधि पार होने के मामले में जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तो तैयार कर दी। लेकिन रिकवरी को लेकर सामानों की खरीद मूल्य के बारे में नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन यानि नाको से दिशा निर्देश मांगे हैं। बताया गया है कि नाको से दिशा निर्देश मिलने के बाद रिकवरी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उक्त सामान किसी और विभाग के तो नहीं है। अस्पताल के पुराने गायनिक विंग में सालों से बड़ी संख्या में सीरिंज, गर्भनिरोधक साधन समेत हजारों के सामान महीनों से कबाड़ में पड़े थे। जिनकी सालों से किसी ने सुध नहीं ली। लापरवाही के चलते इस कबाड़ में रखी सैंकड़ों सीरिंज अवधि पार हो गई। इस कबाड़ में रखी डस्टबिन बाल्टी में ब्लड टेस्ट किट, पंचर इंस्ट्रूमेंट, यूज ली गई सीरींज समेत अन्य सामान रखे थे। संक्रमण होने के खतरे को भास्कर ने उजागर किया।
खबरें और भी हैं...