अावारा कुत्ताें ने किया भेड़ाें का शिकार
ग्राम एकलसिंगा में रविवार काे अावारा कुत्ताें ने रात्रि के दाैरान बाडे़ में बंधी भेड़ाें का शिकार कर 12 भेड़ाें काे माैत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार एकलसिंह का निवासी मिश्री लाल पुत्र बरदा नायक रविवार काे अपनी लगभग 25 भेंडाे काे बाडाे मे बैठाकर अपने मकान पर चला गया।इसी दाैरान मध्य रात्रि मे बाडे मे घुसे अावारे कुत्ताें ने बाडे़ मे बैठी 12 भेंडाे काे माैत के घाट उतारकर कुछ भेंडाे काे नाेंच कर खा गये।
घटना कि जानकारी पशु पालक मिश्री लाल काे सुबह उस वक्त हुर्इ जब वह भेंडाे का दुध निकालने अपने बाडे मे गया ताे वहा पर 12 भेंडे मृत पार्इ गई अाेर जगह जगह कुत्ताे के पैराे के निशान बने हुये थे।इस पर उसने आसपास के पड़ोसियों व सरपंच हरिराम चाैधरी व प्रहलाद नायक को बुलाकर मामले से अवगत कराया।इस दाैरान मौके पर माैजूद प्रहलाद नायक ने स्थानीय प्रशासन को अवगत कराकर विधायक राकेश पारीक काे दूरभाष पर घटना से अवगत कराकर पीडीत पशु पालक काे उचित मुआवजा दिलाने की
मांग की।
भिनाय. बाड़े में पड़ी मृत भेड़े।