पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Badshah Mela Not Canceled Due To Fear Of Kareena Virus Congress

काेराेना वायरस के डर से रद्द न हाे बादशाह मेला : कांग्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पारस पंच के नेतृत्व में रविवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप बादशाह मेले व शहर के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की अनुमति दिए जाने की मांग की।

उपखंड अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि शहर में गत 170 सालों से बादशाह की सवारी शहर के मुख्य बाजार से निकाली जाती है। जिसमें सभी वर्गों का पूर्ण सहयोग रहता है। इसके साथ ही शहर के कई चौराहों व गली मौहल्लों में गैर-नृत्य का आयोजन होता है। वहीं, देश में फैल रहे कोरोना वाइरस के संक्रमण के फैलने की आशंका मात्र से प्रशासन की ओर से बादशाह मेला समिति को बादशाह मेला रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वायरस फैलने की आशंका मात्र से बादशाह मेले को रद्द करना शहरवासियों की भावना से खिलवाड़ करना है। ज्ञापन में मांग की गई कि बादशाह मेले में विदेश पर्यटक शामिल नहीं हों इस बात की स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन ध्यान रखते हुए समस्त शहरवासियों को मेला मनाए जाने की अनुमति प्रदान करें। ज्ञापन देने वालों में सोहन मेवाड़ा, राजेश शर्मा, दलपत मेवाड़ा, राजेंद्र तुनागरिया, विकास दगदी, जीवराज जावा, भरत बाघमार, घनश्याम फुलवारी, विक्रम सोनी, राकेश साहू, भरत बंधिवाल, भुवनेश शर्मा, गोविंद पंडित, मजीद कुरैशी, सरस्वती शर्मा, संतोष साहू, अजय स्वामी, कमल मारोठिया, नवल मंयक, गिरधारी पोपावत अादि मौजूद रहे।

उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...