ब्यावर आगार एक लाख से अधिक प्राप्त की आय
ब्यावर|महिला दिवस पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से महिलाएं व बालिकाओं की निशुल्क यात्रा में ब्यावर आगार को गत वर्ष के मुकाबले इस बार एक लाख रुपए की अधिक आय हुई है। मुख्य प्रबंधक रघुराज सिंह ने बताया कि बीते रविवार की रात 12 बजे से अगली रात 12 बजे तक विभिन्न मार्गों पर संचालित रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। जहां आगार की 77 रूटों पर संचालित रोडवेज बसों में 43 हजार 472 महिलाओं ने निशुल्क यात्रा करने का लाभ उठाया। जिससे आगार को 24 लाख 43 हजार 686 रुपए की आय प्राप्त हुई। जबकि गत वर्ष महिला दिवस पर 31 हजार 619 महिलाओं ने यात्रा की थी, जहां आगार को 23 लाख 31 हजार 614 रुपए की आय प्राप्त हुई थी। ऐसे में इस बार 11 हजार 853 महिलाओं गत वर्ष के मुकाबले अधिक यात्रा की है, इसी का नतीजा है कि 1 लाख 12 हजार 72 रुपए की अधिक आय आगार को हुई है।