- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Beawar City To Be Included In Smart City Scheme Diyakumari
ब्यावर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया जाए: दीयाकुमारी
सांसद दीया कुमारी ने जयपुर-उदयपुर-जयपुर, दिल्ली उदयपुर-दिल्ली और जयपुर-जोधपुर-जयपुर आदि हवाई मार्गों पर पर्यटकों के दबाव को देखते हुए उड़ानों की संख्या में वृद्धि करने एवं राजसमंद संसदीय क्षेत्र के सबसे बड़े शहर ब्यावर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की मांग को लेकर शहरी एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।
उदयपुर से होने वाली हवाई उड़ानों में बढ़ोतरी की मांग
सांसद दीया कुमारी ने नई दिल्ली-उदयपुर-जयपुर-उदयपुर वायुयान उड़ानों में बढ़ोतरी किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उदयपुर संभाग मुख्यालय होने के साथ ही मेवाड़ का अति महत्वपूर्ण और बड़ा शहर है। राजसमंद मार्बल के लिए प्रसिद्ध है तो उदयपुर पर्यटन, इतिहास, संस्कृति और अन्य आकर्षक स्थलों के लिए पूरे विश्व में आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। लेकिन वर्तमान में हवाई उड़ाने पर्याप्त नहीं है।
ब्यावर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करें
दीयाकुमारी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र राजसमंद के अंतर्गत आने वाला ब्यावर अति महत्वपूर्ण कस्बा है जहां सीमेन्ट, वस्त्र, रूई, ऊन एवं अन्य औद्योगिक इकाइयां स्थापित है और लगभग तीन लाख की आबादी वाले इस कस्बे को जिला बनाए जाने की मांग भी काफी समय से चल रही है। यह मेवाड़ और मारवाड़ का ट्राई जंक्शन है। राजस्व के हिसाब से ए श्रेणी का राजस्व दे रहा है। ब्यावर का रेलवे स्टेशन जहां “ए” ग्रेड जैसे विश्रामगृह, महिला-पुरुष शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, कोच डिस्पले आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि संसद सत्र के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में मुलाकात के दौरान नगरीय राज्य मंत्री ने जल्दी ही नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ब्यावर. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात करते सांसद दीया कुमारी।