शीतला सप्तमी पर भजन संध्या आज
जेठाना| जेठाना के इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में शीतला माता मंदिर प्रांगण पर रविवार को भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। धर्म प्रेमी टीकमचंद धोबी ने बताया कि भजन संध्या में गायक कलाकार जगदीश वैष्णव, कालूराम पंडा, शिवराज सोनी, गोविंद सोनी, रामनिवास सोनी, धन्ना राम दमामी, शंकर लाल साहू, रमेश पारीक, सतपाल सिंह चौहान भजनों की प्रस्तुति देंगी। इस अवसर महिलाएं शीतला माता का व्रत कर सूर्योदय से पहले शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगाएगी। इस अवसर पर मांगलियावास, लामाना, मकरेड़ा, दांतड़ा, भीमपुरा, केसरपुरा सराधना मे भी शीतला सप्तमी धूमधाम से मनाई जाएगी।