पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाट समाज कार्यकारिणी ने किया सरपंच का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेठाना| अखिल भारतीय गंधर्व गुजर भाट समाज की कार्यकारिणी द्वारा समाज का नाम रोशन करने पर ब्रिकचियावास सरपंच भेरू लाल धांधडा का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाट समाज की कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भेरुलाल कंडारा की अगुवाई मे उपसरपंच गोविंद कुराच, वार्ड पंच गोरी लाल खटाना, सोपाल खटाणा, देवा खटाणा, हरिराम खटाणा नीमडीथला, मांगीलाल चाड, उगमा खटाणा, चोथू खटाना, कैसा खटाना, पुसा खटाना, बीरम खटाणा मोरमंगरी आदि का भी स्वागत किया। इस अवसर पर पुष्कर राधे कृष्ण कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, महावीर गूरावा, सावर लाल गुरावा, श्याम धांधडा ढाल, सरवण ढाडी, रतन गुरावा, देवा गुरावा, सरवण धांधडा, राजू धांधडा आदि समाज बंधु मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...