पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार की टक्कर से बाइक चालक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नसीराबाद| सनोद रामसर मार्ग पर एक कार ने एक बाइक के टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्राम सनोद निवासी मेघराज पुत्र रामकंवार जाट ने सदर थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका काका महावीर पुत्र छोटू सोमवार को बाइक पर सनोद से रामसर दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक कार चलाते हुए महावीर की बाइक के टक्कर मार दी जिससे महावीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल महावीर को स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खबरें और भी हैं...