कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यावर| टमाटर मंडी के समीप गुरुवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार राजौर निवासी हबीब गुरुवार को बाइक पर सवार हो कर टमाटर मंडी जा रहा था। इसी दौरान एक कार की चपेट में आने के कारण हबीब गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।