कार की टक्कर से दाे बाइक सवार घायल
जेठाना | मांगलियावास थानांतर्गत ब्रिकचियावास टोल नाके के निकट कार की टक्कर से दो लाेग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मांगलियावास थाने में सड़क हादसे का मामला दर्ज करवाया है।
सिकंदर मेहरात ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर ब्रिकचियावास टोल नाके के निकट एक कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार उसका भाई अमीन पुत्र मोहम्मद मेहरात तथा उसका साथी सुलेमान पुत्र शायर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मांगलियावास थाना प्रभारी रामचंद्र कुमावत मय जाब्ते के घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अजमेर जेएलएन भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक की कार जब्त कर ली। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।