पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bijaynagar News Rajasthan News Celebrated Rangotsav With Pomp Organized Affection Meeting

धूमधाम से मनाया रंगोत्सव, स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजयनगर में रंगों का त्याेहार होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के बालाजी चौक, गणेश मंदिर गली, नाड़ी मौहल्ला, भंवर बाड़ी व राजनगर क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में सांयकाल में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ होलिका दहन हुआ। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला, उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह सहित शहर के लोगों ने भाग लिया। मंगलवार को धुलंडी पर्व पर लोगों ने अबीर गुलाल के साथ एक दूजे को पर्व की शुभकामनाएं दी। दूसरी अाेर स्टेशन बालाजी मंदिर प्रांगण में होली स्नेह मिलन समारोह एवं बालाजी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित हुई। मंदिर प्रांगण में लाड़लीप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से श्याम नागौरी को अध्यक्ष, रामपाल तोषनीवाल को मंत्री व धनराज कावड़िया को कोषाध्यक्ष एवं सोहनलाल कावड़िया को संरक्षक चुना गया। बैठक में सम्पतराज लुणावत को ट्रस्टी के रूप में शामिल किया गया। कोषाध्यक्ष कावड़िया ने बताया कि इस दौरान महिला मंडल व अन्य भामाशाहों से जरूरतमंद बच्चों के उपचार के लिए करीब 71 हजार की राशि एकत्र की गई। बाद में महाआरती पश्चात श्रद्धालुओं ने गुलाल से होली खेलते हुए प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिलीप मेहता, ज्ञानचन्द भण्डारी, ज्ञानचन्द सिंघवी, मनोज गुप्ता, संजय शर्मा, नन्दकिशोर अग्रवाल, पदम मुणोत, काशीराम शर्मा, बाबूलाल चौखड़ा, महावीर शक्तावत, प्रवीण शर्मा, विश्वनाथ पाराशर, प्रदीप त्रिपाठी, अमित तातेड़, प्रकाश शर्मा, गणेश पाराशर, महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू सोनी, दुर्गा शर्मा, सीता लखौटिया, एके विश्वास, विष्णुदत्त शर्मा, श्यामसुंदर गांधी, राजेश तोषनीवाल, राजकुमार बिंदल सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

इसी प्रकार पूज्य सिंधी पंचायत बिजयनगर का होली स्नेह मिलन समारोह झूलेलाल मंदिर में आयोजित हुआ। समारोह में पंचायत के संरक्षक दौलतराम मानकचंदानी, भोजराज आसवानी, प्रहलाद रायसिंघानी, अध्यक्ष राजकुमार आसवानी, सचिव टीकम हेमनानी, उपाध्यक्ष नन्दलाल मुरझानी, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, मन्दिर व्यवस्थापक वासुदेव रामचंदानी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र आसवानी, दीपचंद गाेरानी, तीर्थदास गोरानी, तोलाराम मघनानी, देवीदास, मनोहरलाल अादि मौजूद रहे। श्री सेन समाज कल्याण संस्था का होली स्नेह मिलन समारोह सेन छात्रावास में आयोजित हुआ जिसमे संस्था अध्यक्ष हनुमान सेन, सचिव सम्पत सेन, कोषाध्यक्ष जगदीश सेन अादि ने भाग लिया।

बिजयनगर. स्टेशन बालाजी मंदिर प्रांगण में कार्यकारिणी के चुनाव के बाद होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेते नव निर्वाचित पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...