पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Cm Ashok Gehlot Inaugurates Gaishala Tomorrow Lays Foundation Stone For Rikae Area

सीएम अशोक गहलोत कल गाैशाला का लाेकार्पण, रीकाे क्षेत्र का शिलान्यास करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 14 मार्च को देवगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे गोशाला का लोकार्पण, बग्गड़ रीको एरिया का शिलान्यास सहित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भीम विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला, सभास्थल व रीको क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सभास्थल पर उपखंड अधिकारी शक्ति सिंह भाटी, थाना प्रभारी नानालाल सालवी, पुलिस उप अधीक्षक समंदर सिंह, नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी कृष्ण गोपाल माली, आरएन शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। विधायक रावत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

14 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला देवगढ़ का लोकार्पण, बग्गड़ रीको का शिलान्यास, पीपली नगर व बग्गड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, ऊर्जा मंत्री बुलाकीदास, पूर्व गृहराज्य मंत्री डॉ. लक्ष्मणसिंह सिंह रावत, देवगढ़ नगर पालिका चेयरमैन, राजसमंद, पाली व भीलवाड़ा के विधायक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता
शिरकत करेंगे।

ब्यावर. कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते विधायक सुदर्शनसिंह रावत।
खबरें और भी हैं...