पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharwa News Rajasthan News Confirmation Of Encroachment In The Eyes Of Patwari

पटवारी की नापजाेख में अतिक्रमण की पुष्टि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरवा | आदर्श सीनियर सेकंडरी विद्यालय मंे खेल की जमीन पर कॉलोनाइजर द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर हल्का पटवारी ने दूसरी बार नापजाेख की जिसमें विद्यालय की खेल की भूमि के दो खसरे में आंशिक अतिक्रमण होना पाया गया। लगभग 2 माह पूर्व कल सुबह विद्यालय की खेल की जमीन के पास ही किसी ने निजी भूमि पर प्लॉटिंग की थी। विद्यालय प्रशासन ने शंका जाहिर की कि खेल की जमीन में से कुछ हिस्सा कॉलोनाइजर ने अपनी जमीन में मिला लिया। विद्यालय प्रशासन और गांव के सरपंच सहित कुछ अन्य मौजूदा लोगों की मौजूदगी में नाप किया गया जिस में भी अतिक्रमण पाए जाने पर कॉलोनाइजर ने अतिक्रमण का खंडन किया जिस पर गुरुवार काे पुनः हल्का पटवारी प्रेम प्रकाश ने माप की।
खबरें और भी हैं...