- Hindi News
- National
- Nasirabad News Rajasthan News Daurai Shia Community Presented Sheet In Taragarh Dargah
तारागढ़ दरगाह में दौराई शिया समुदाय ने पेश की चादर
तारागढ़ स्थित दरगाह हजरत मिरा सैय्यद हुसैन खिंगसवार की दरगाह पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सैय्यद काज़िम अली जैदी के नेतृत्व मे सैकड़ों अकीदतमंदो ने पवित्र मजार पर अकीदत के फूल व मखमली चादर पेश की।
दौराई के ईमामे जुमा मौलाना सैय्यद जिशान हैदर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत मिरा सैय्यद हुसैन खिंगसवार के सालाना उर्स में दौराई, सुरजपुरा, गुवाडिया, मोतीपुरा, खरवा, रूपनगढ, नसीराबाद सहित कई गांवो के लोगों ने अकीदत के फूल व चादर पेश की । मौलाना सैय्यद शमीमुल हसन ने चादर की रस्म के दौरान देश में अमन चैन व शान्ति के लिए विशेष दुआ करवाई। इस अवसर पर शिया धर्मगुरू मौलाना गुलजार हुसैन ,मौलाना अली रजा, मौलाना मोहम्मद अली,मौलाना ऐहतेशाम हुसैन, शिया समुदाय के प्रदेश महासचिव सैय्यद आसिफ अली सहित समुदाय के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समुदाय के लोगों को दरगाह के खादिम सैय्यद वसी अब्बास व सैय्यद शकिल रजा ने ज़ियारत करवाकर मजार पर विशेष दुआ करवाई। इस मौके पर पंचायत खुद्दाम सैय्यद ज़ादगान के सदर सज्जाद हुसैन, सचिव जफर अब्बास ,तय्यब अली, मदद अली,अकिल हुसैन,अहसान अली,व तारागढ़ विकास समिति के संरक्षक सैय्यद रब नवाज़ एवं सैय्यद हफिज अली के नेतृत्व मे अखील हुसैन,जफर अब्बास,सैय्यद बब्बर अली,हैदर रजा,फिरोज, इमरान हुसैन,जाहिद हुसैन,रूसतम अब्बास, रजा अब्बास, सादिक हुसैन सहित सभी सदस्यों ने शिया समुदाय के पदाधिकारियों का स्वागत कर दस्तारबंदी करवाई।