पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Detainee Absconding From Beawarra Jail On Beaver

बांसवाड़ा जेल से ब्यावर पेशी पर लाया गया बंदी फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा जेल में हत्या के आरोप में विचाराधीन चल रहे आरोपी को ब्यावर पेशी पर लाने के दौरान आरोपी बस स्टैंड पर आरोपी चालानी गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। चालानी गार्ड की रिपोर्ट पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार कानपुर हाल बांसवाड़ा निवासी कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी राधा शुक्ला बांसवाड़ा जेल में हत्या के एक मामले में बंद है। कप्तान शुक्ला आदतन बदमाश है और उस पर ब्यावर में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

रविवार को बांसवाड़ा के चालानी गार्ड कानाराम और अवतार सिंह कप्तान शुक्ला को ब्यावर पेशी के लिए लेकर रवाना हुए। कानाराम ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उदयपुर पहुंचने पर अचानक अवतार सिंह की तबीयत खराब हो गई और उसे वहां उतरना पड़ा। ब्यावर बस स्टैंड पर उतरकर चालानी गार्ड और कप्तान शुक्ला टॉयलेट करने गए।

जहां से कप्तान शुक्ला चालानी गार्ड कानाराम को चकमा देकर फरार हो गया। चालानी गार्ड ने पहले तो अपने स्तर पर आरोपी को तलाश किया लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो उसने सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया। मामला सामने आते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर रात तक आरोपी का कोई पता नहीं चला।

हत्या के मामले में जेल में बंद हैं पति-प|ी

गौरतलब है कि कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी राधा शुक्ला पर बांसवाड़ा में हत्या का एक प्रकरण दर्ज है। मामले के अनुसार कप्तान शुक्ला और उसकी प|ी राधा शुक्ला वर्ष 2016 में अहमदाबाद निवासी एक बुजुर्ग कीे प्रोपर्टी हड़पने की मंशा से उसे बांसवाड़ा अपने घर लाए और उसकी हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शातिर अपराधी कप्तान शुक्ला को उदयपुर में एक मामले में धरा गया। बांसवाड़ा पुलिस ने आरोपी कप्तान को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था और बांसवाड़ा में कप्तान के खिलाफ हत्या का मामला विचाराधीन है। कप्तान शुक्ला के खिलाफ ब्यावर शहर थाने में भी 2015 में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज हुआ था। कप्तान शुक्ला आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ ब्यावर समेत उदयपुर, चित्ताैड़गढ़, बांसवाडा समेत अन्य स्थानों पर प्रकरण दर्ज हैं।

फरार आरोपी कप्तान शुक्ला।
खबरें और भी हैं...