पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Devotees Became Immortal With Prahlada Narayan39s Name

भक्त प्रहलाद नारायण का नाम लेकर अमर हो गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आचार्य रामेश के शिष्य शासन दीपक अनंत मुनिजी म.सा. ने होली चातुर्मास पर कहा कि राम का नाम लेकर जो जीव मर जाते हैं वे दुनिया में अमर हो जाते हैं। जैसे भक्त प्रहलाद नारायण का नाम लेकर अमर हो गए। समय बीत जाएगा ज्योति जगानी है आत्मज्ञान की।

अमित मुनिजी म.सा. ने कहा कि जहां धर्म होता है वहां अधर्म टिक नहीं सकता। हम समाज को तो नहीं बदल सकते पर अपने आप को व बच्चों को तो बदल सकते हैं। दिव्यदर्शनजी म.सा. ने कहा कि यह मनुष्य जन्म पाने के लिए न जाने कितने अशुभ कर्मों का क्षय करने से बाद हमें मिला है। ब्रह्मऋषिजी म.सा. ने कहा कि भटके हुए इंसान को होली पर प्रेरणा लेकर प्रभुशरण में खुद को बच्चों को वापस आना होगा। शासन दीपिका परागश्रीजी म.सा. ने कहा कि आज होली चातुर्मास का प्रसंग है, आज ही के दिन 9 मार्च को ब्यावर में ही उपाध्याय प्रवर की उपाधि राजेश मुनिजी को प्रदान की गई। कवि श्याम अंगारा ने शताब्दी वर्ष पर श्रद्धा से याद करो तुम नाना गुरु की अमर कहानी, बस देख लो राम मुनिजी को...कविता पेश की। इस अवसर पर वीना नाहर ने संघ के नए आयामों पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...