- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Devotees Visit Paghat Ferry Family39s Festival
प्रभात फेरी परिवार के फागाेत्सव में झूमे श्रद्धालु
ब्यावर| स्थानीय मसूदा रोड स्थित गढ़ी थोरियान हाउसिंग बोर्ड में प्रभात फेरी परिवार की ओर से जय अम्बे दुर्गा माता मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसका उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। कार्यक्रम में प्रभात फेरी के संचालक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, गोपाल शर्मा, विष्णु चोटिया, मुकेश सेन, चमन खत्री, बृजकिशोर दाधीच, प्रेमलता पारीक, पुष्पा शर्मा, शोभा चोटिया, मंजू कुमावत, आशा पंवार, राधा खारोल सहित अन्य मौजूद रहे।