रंगीला फागण महोत्सव में झूमे भक्त
शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय रंगीला फागण महोत्सव के तहत शनिवार को भक्ति कार्यक्रम हुआ। भक्तों ने मध्य रात तक भजनों का आनंद लिया।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गायक मनोज शास्त्री ने खाटू को श्याम रंगीलो.., रोज-रोज नहीं आना ये फागुण.., सुमित सारस्वत ने चोक पुराओ माटी रंगाओ.., बरसा सूं यो दिन आयो.., डॉली सक्सेना ने श्याम तुम हारे के सहारे.., मुकेश चक्रधारी ने बाबा श्याम संग खेलां होली.. व अन्य फाग भजनों की प्रस्तुति दी। फागण की मस्ती के बीच बाबा श्याम के रंग में रंगे भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे। कार्यक्रम में मंदिर प्रमुख सुनील कौशिक, मुकेश गर्ग, सुनील सिंहल, शुभम शर्मा, संजय यादव, दिलीप खत्री, कामिनी शर्मा, प्रिया शर्मा, रिंकी गोयल, माधुरी अग्रवाल, अशोक गोयल, गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, अंकित अग्रवाल सहित कई श्याम भक्तों ने भाग लिया।
ठाकुरजी के साथ खेलेंगे रंग-रंगीला फाग
शहर के सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को धुलेंडी के अवसर पर फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि 53 वां फाग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक किया जाएगा। ट्रस्ट के मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि फाग महोत्सव में भकतजन चांदी की पिचकारी में विभिन्न प्रकार के फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंगों को भरकर ठाकुरजी के साथ होली खेलेंगे।
इसके लिए 1100 किलो फूल से रंगों का निर्माण किया जा रहा है। वृन्दावन बांकेबिहारीजी की तरह धुलेंडी को ठाकुरजी का नयनाभिराम श्रृंगार पंडित जितेन्द्र दाधिच, महेश सिंघल, किशोर अग्रवाल, गोपाल अरोड़ा व लक्ष्मीप्रकाश आकोला के सहयोग से किया जाएगा। फाग महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अतुल बंसल के संयोजन में अविनाश गर्ग, महेंद्र सलेंमबादी व विजय तंवर के साथ समिति का गठन किया गया है।
विद्युत साज सज्जा के लिए ओमप्रकाश पालड़िया व गोविंदकिशोर गोयल, बैठक व्यवस्था के लिए श्यामसुंदर अग्रवाल,कांतिलाल डाणी, प्रसाद वितरण के लिए श्रवण गर्ग,घनश्याम अग्रवाल,कांतिलाल डाणी, प्रचार हेतु सतीश गर्ग एवं मंच संचालन की राधेश्याम डाणी को जिम्मेदारी सौपी गयी है। कार्यक्रम में के.सुदामा मंडल के भागचंद चौहान, महेन्द्र सांखला सहित अन्य कलाकार फाग गीतों और भजनो की प्रस्तुतियां देंगे।
ब्यावर. भजन संध्या के दौरान सजा बाबा श्याम का दरबार। भजन संध्या के दौरान झूमते श्रद्धालु।