पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Discoms Arrears On Government Departments Axon Restriction For Recovery

सरकारी महकमाें पर डिस्काॅम के लाखाें बकाया, वसूली के लिए एक्सईन पाबंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| बकाया बिलों की वसूली और राजस्व लक्ष्य की पूर्ति के लिए अजमेर डिस्कॉम के एमडी ने अधिशाषी अभियंता को पाबंद किया है। अगर बिलों की वसूली नहीं की गई तथा लक्ष्य हासिल नहीं किया गया ताे एक्सईएन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गाैरतलब है ब्यावर डिवीजन में सरकारी विभागों पर लगभग 10 लाख रुपए बकाया चल रहा है।

विद्युत निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर डिवीजन में पुलिस विभाग पर 2 लाख 64 हजार, कोर्ट प्रशासन पर 5 लाख 86 हजार तथा टॉडगढ़ तहसील पर लगभग 96 हजार रुपए बकाया चल रहा है। गौरतलब है कि ब्यावर डिवीजन में भी वसूली को लेकर अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं। निगम की ओर से चलाए गए अभियान के तहत अब तक पांचो सब-डिवीजन में बकायदारों के कई विद्युत कनेक्शन भी विच्छेद
किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...