- Hindi News
- National
- Masuda News Rajasthan News Dividers Not On Gaurav Path Accidents Are Happening
गौरव पथ पर नहीं बने डिवाइडर, हो रहे हादसे
मसूदा | मसूदा कस्बे के सूरजपोल गेट से शेरगढ़ तिराहे तक बने गौरव पथ के डिवाइडर आज तक नहीं बन पाए। सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के मध्य डिवाइडर बनाकर बीच में पौधरोपण व रोड लाईट के लिए जगह छोड़ी गई थी। ग्राम पंचायत द्वारा गौरव पथ पर डिवाइडर बनाने की बात कही गई थी। 2 वर्ष बीत जाने तक ना तो पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान दिया गया। ओर ना ही वर्तमान पंचायत द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही है। डिवाइडर का निर्माण नहीं कराए जाने से रोजाना उक्त सीमेंट सड़क पर किसी न किसी दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।