पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bijaynagar News Rajasthan News Doctor Is Not In The Hospital Case On Medical Minister

अस्पताल में नहीं हैं डाॅक्टर, चिकित्सा मंत्री पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को लेकर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा एवं विधायक राकेश पारीक व सीएमएचओ के विरूद्ध न्यायालय में परिवादी बलवीर कुमार तेली की अाेर से परिवाद पेश किया गया। परिवादी की एडवोकेट ममता शर्मा ने बताया कि विगत
एक वर्ष से राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं
रही है जिससे बिजयनगर व आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी गंभीर मरीजों को चिकित्सकों के अभाव में रेफर किया जाता है। परिवादी की और से उक्त परिवाद में प्रसंज्ञान लेने का निवेदन किया गया है। गौरतलब है कि बिजयनगर चिकित्सालय में अरसे से चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे है।

पूर्व में बड़ा आंदोलन भी आमजन द्वारा किया गया था। इसके बावजूद चिकित्सकों के रिक्त पद अब तक नहीं भरने से लोगों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...