बाइक की टक्कर से चालक की मृत्यु
नसीराबाद| भीलवाड़ा मार्ग हाइवे पर ग्राम मोतीपुरा के पास एक अज्ञात बाइक ने दूसरी बाइक के टक्कर मार दी जिससे एक बाइक चालक की मृत्यु हो गई। सदर थाना पुलिस के अनुसार ग्राम हीरापुरा भिनाय निवासी बरदीलाल पुत्र गणपत सोमवार शाम को बाइक पर अजमेर से अपने गांव जा रहा था। मोतीपुरा के पास पीछे से आ रही एक बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाकर बरदीलाल की बाइक के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बरदीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे जेएलएन अस्पताल अजमेर और अजमेर से जयपुर रैफर किया गया लेकिन जयपुर ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई गौरीशंकर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।