- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Encroachment On Ganesh Vihar Colony Pasture Land Residents Gave Memorandum
गणेश विहार काॅलाेनी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, क्षेत्रवासियाें ने दिया ज्ञापन
गणेशपुरा रोड स्थित गणेश विहार कॉलोनी के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर शिकायत दी।
उपखंड अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि डॉ.बी.आर. अंबेडकर गृह निर्माण सोसायटी के समीप स्थित चारागाह भूमि पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाड़ लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।