पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Father In Law Father Kidnaps Case Of Childbirth

गाेद लेने वाले पिता ने जन्म देने वाले पर कराया बच्ची के अपहरण का केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के खटीकान मोहल्ला हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर निवासी रामानंद प्रजापत ने शहर थाने में अपनी गोद ली बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में रामानंद प्रजापति ने बताया कि उसने 9 नवंबर 2017 को एक बच्ची रूद्रधारा को उसके जायंदा पिता ब्यावर निवासी जयनारायण प्रजापत से विधिक गोदनामा से गोद लिया था। तब से वही बच्ची को पाल पोष कर बड़ा कर रहे हैं। 10 मार्च को वह ब्यावर अपने निवास पर आए तब बच्ची घर में खेल रही थी और लोगों का आना जाना लगा था। 10 मार्च सुबह करीब 11 बजे बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। बच्ची की तलाश शुरू की तो पता चला कि बच्ची को उसका जायंदा पिता जयनारायण लेकर गया। जयनारायण के घर जाकर मालूम किया तो पता चला कि जयनारायण अपने परिवार समेत कहीं चला गया और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयनारायण उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मासूम रुद्धधरा।
खबरें और भी हैं...