- Hindi News
- National
- Masuda News Rajasthan News Festival Of Colors Celebrated With Passion And Enthusiasm Dance On The Beat Of Chang
जोश व उमंग के साथ मनाया रंगों का पर्व, चंग की थाप पर नाचे
बांदनवाड़ा. होली पर रंग गुलाल खेलते ग्रामीण।
जेठाना. मांगलियावास थाने में होली पर रंगो से पुते चेहरे व होली खेलते।
जेठाना| कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर निकटवर्ती लामाना, दौलतखेड़ा, मकरेड़ा, भीमपुरा,केसरपुरा, डोडियाना, कोटाज समेत आस पास के गांव में दिनभर एक दूसरे के ऊपर गुलाल डालकर रंगो के त्यौहार का लुफ्त उठाने का क्रम जारी रहा। इस बार पानी की बजाय गुलाल की होली का ज्यादा असर रहा। बुधवार काे सभी पुलिस वाले होली की थकान के बाद अपनी होली मनाते रहे।थानेदार हो दरोगा हो या फिर सिपाही, सभी होली के रंग में रंगे थे। थाने पर डीजे साऊंड का भी इन्तजाम था। इन पर रंगों का ही खुमार नहीं, बल्कि डांस की मस्ती भी थी। सिपाही भी इसके साथ ठुमके लगा रहे थे।
भिनाय | भारत विकास परिषद क सदस्यों ने रंग गुलाल अाैर मस्ती से सरोबार होली खेली। श्रीनाथ फार्म हाउस पर सुबह से ही भारत विकास परिषद के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी।क्षेत्र के प्रबुद्ध जन,मीडिया कर्मी, वकील,जनप्रतिनिधियों ने भारत विकास परिषद के बुलावे परर होली खेली। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अपराध विरोधी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज आहूजा अाैर भिनाय शाखा के संरक्षक अमिताभ सनाढ्य ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली की शुरुआत की।होली कार्यक्रम में पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गोयल,एडवोकेट हेमन्त प्रजापत,शाखा अध्यक्ष शिवजी मेवाड़ा,सचिव मानसिंह राठौड़,व्यवसायी शंकर मेवाड़ा, पत्रकार रामसुख गुर्जर, पन्ना लाल चत्तर,महेश सोनी,दिलीप पंवार मनीष राजपुरोहित सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के बीच मे शाखा सचिव अविनाश शर्मा ने सभी के लिए गरमा गरम पकौड़ियों ओर ठंडाई की व्यवस्था को अंजाम देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगो ने ठुमके लगाकर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी ।वही कुछ साथियो ने पैरोडियों ओर होली गीतों को गाकर आनन्द लिया।कार्यक्रम के अंत मे सभी को होली टाइटल भी दिए गए।
खरवा| खरवा सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में होली का पर्व परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। खरवा रानी सागर भवानीपुरा सूरजपुरा गोपाल सागर देवपुरा माधवपुरा काशीपुरा सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में होली दहन परंपरागत तरीके से गोधूलि के समय हुआ। कई स्थानों पर डीजे व लाउडस्पीकर के माध्यम से फागोत्सव की धूम भी रही जहां होली दहन के बाद महिला और पुरुषों में राजस्थानी गीतों पर नृत्य कर होली पर्व का लुफ्त उठाया। वहीं बालक बालिकाओं ने भी होली पर अपनी रुचि दिखाई जहां होली सजाने के बाद होली के इर्द-गिर्द आकर्षक रंगोली भी सजाई गई।
मसूदा| रंगों का पर्व होली कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इसी वर्ष जन्मे बच्चो को ढूंढने की रस्म निभाई। बदले में बच्चों के माता पिता ने ढूंढ करने वाले गेरियों को फूलिएं, गुड़, नारियल व नकद राशि देकर सम्मान सहित विदा किया। मंगलवार को ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। स्थानीय कला मण्डल ने नवाचार करते हुए कस्बे के सभी मन्दिरों मे स्थापित देव प्रतिमाओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली एवं भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गायक गणपत सिंह पुरोहित, हेम सिंह, धर्मेंद्र टेलर, नन्द किशोर, चेतन प्रकाश सैनी, देशराज सिंह, कान सिंह नरुका, अरुण शर्मा, किशोर सिंह, सतीश नवाल सहित बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने नाचते गाते शिव मंदिर, गोपाल द्वारा, छैलबिहारी मंदिर, गणेश मंदिर, चार भुजा मंदिर खेडाखूंट बालाजी मंदिर में ठाकुर जी के साथ होली मनाई।
पीसांगन| पीसांगन सहित उपखंड क्षेत्र में होली मनाई गई। कस्बे में शिव कालोनी,बस्सी मौहल्ले,कुमावतों की बाडिया,भूतिया ढाणी,न्यू कालोनी,हरिजन बस्ती,काली मंगरी सहित इसी प्रकार क्षैत्र मे पगारा,भटसूरी, करनोस, पिचोलिया, बुधवाडा ,सेठन, रामपुरा डाबला ,नागेलाव,गोविंदगढ़ भगवानपुरा ,जसवंतपुरा, नुरियावास , सहित आस-पास के गांवों में धुमधाम से होलिका दहन किया गया।
बांदनवाड़ा| कस्बे सहित क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के लगभग सभी मुख्य मोहल्लों में होलिका दहन किया गया । महिलाओं द्वारा होलिका माता की पूजा अर्चना की गई। होली के दूसरे दिन ग्रामवासीयो द्वारा एक दूसरे के घरों में पहुंचकर होली की मुबारकबाद दी गई । वही युवाओं की टोलीयो ने कस्बे में डी जे की धुनों के साथ रंग और गुलाल के साथ होली खेली। कस्बे में कोरोना वायरस का कोई ज्यादा प्रभाव नही पड़ा और ग्रामीण हर साल की भांति जोश खरोश के साथ होली खेलते नजर आए।