उधारी का तकाजा करने पर मारपीट
ब्यावर| निकटवर्ती ग्राम लसाड़िया निवासी असलम को शुक्रवार को नाका का बाड़िया गांव में मोहब्बत नामक युवक से उधार के पैसों का तकाजा करना भारी पड़ गया। असलम पर मोहब्बत के परिजनों ने एकराय होकर हमला कर दिया। घटना के बाद असलम के परिजनों से उसे उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल लाकर भर्ती करवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घायल असलम ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व नाका बाड़िया निवासी मोहब्बत नामक एक युवक को जमीन खरीदने के लिए 10 लाख रुपए दिए थे। पीड़ित ने बताया कि पिछले कई दिनों से वह उससे पैसों का तकाजा कर रहा था लेकिन मोहब्बत पैसे नहीं लौटा रहा था। शुक्रवार सुबह जब वह पैसों का तकाजा करने नाका का बाड़िया पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद मोहब्बत, इब्राहीम तथा रसूल आदि ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।