निशुल्क जांच शिविर 17 को
ब्यावर| आनंद हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा भीम के राजवा में 17 मार्च मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। राजकीय स्कूल के समीप आयोजित शिविर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे। हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र अानंदानी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलेगी। सर्जरी के मरीजों को सर्जन डॉ. महेश पृथ्यानी और डॉ. गोविंद मीणा मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। पित्त की थैली में पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, पेट में गांठ का ऑपरेशन, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला के मरीजों की जांच की जाएगी। इसी प्रकार मुत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा गुर्दे में पथरी, गुर्दे की नली में पथरी, पेशाब की नली में पथरी, प्रोस्टेट के मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। ईएनटी के एलर्जी, टॉन्सिल, पुरानी सर्दी, नजला, जुकाम, बहरापन, कानों में से आवाज आना, कान में से मवाद अाना, माइग्रेन, नकसीर अाना, मुंह में छाले, थाॅइराइड, हकलाना, चक्कर अाना, चेहरे का लकवा, साइनुसाइटिस अाैर अाेएसएमएफ के मरीजों को ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंह मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में आने वाले भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में आने वाले जरूरतमंद मरीजों का आनंद स्पेशलिटी हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क ऑपरेशन
किए जाएंगे।