पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलती बस से गिरी बालिका बाल बाल बची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मसूदा रोड प्रभु की बगिया के समीप चलती बस से उतरने के दौरान बालिका गिर गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक और परिचालक ने बालिका को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मसूदा निवासी 14 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा मसूदा से रोडवेज बस में सवार होकर ब्यावर आ रही थी, इस दौरान जब बस ब्यावर मसूदा रोड पुराने चुंगी नाके के समीप पहुंची तो उसने वहीं उतरने के लिए परिचालक से कहा जिस पर चालक ने बस की गति धीमी कर दी। इस दौरान कविता चलती बस से उतर गई। लेकिन इसी दौरान वह असंतुलित होकर वह सड़क पर सर के बल गिरी। उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गई। कविता मसूदा रोड स्थित मानगंज मोहल्ला में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर कक्षा पढ़ाई कर रही है। शनिवार को वह मसूदा अपने माता पिता से मिलने के लिए गई थी। लौटते समय उक्त घटना घटित हो गई।

अस्पताल में उपचाररत कविता।
खबरें और भी हैं...