- Hindi News
- National
- Bijaynagar News Rajasthan News Have To Be Happy Even In Adverse Times Aart Of Life Kuldarshan Vijay Maharaj
प्रतिकूल संयाेग मंे भी खुश रहना है अार्ट अाॅफ लाइफ : कुलदर्शन विजय महाराज
तपागच्छाधिपति आचार्य श्री वि.प्रेमसूरिश्वरजी म.सा. के 101 वें जन्मोत्सव एवं शताब्दी समापन समारोह गुरु प्रेम के आजीवन चरणोपासक आचार्य वि. कुलचन्द्रसूरिश्वरजी म.सा. के सानिध्य में श्रद्धापूर्वक धर्म आराधना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिजयनगर के नंदन, शत-शत वंदन की गूंज के साथ समूचा पांडाल गूंज उठा। सकल जैन समाज के तत्वावधान में राजदरबार सिटी स्थित नाकौड़ा भैरव मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह के तहत धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कुलदर्शन विजय जी महाराज ने कहा कि जीवन में अनुकूल और प्रतिकूल संयोग बनना तो पार्ट ऑफ लाइफ है, पर प्रतिकूल संयोग बन जाने पर भी अपने आपको खुश रखना आर्ट ऑफ लाइफ है। उन्होंने कहा कि आवश्यकताएं तो गरीब की भी पूरी नहीं हो सकती है, परंतु इच्छाएं तो सम्पन्न की भी अधूरी रह जाती है। अर्थात जीवन में प्रतिकुल परिस्थितियां आने पर भी हमे घबराना नहीं चाहिए बल्कि धैर्य के संघर्ष करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। पूज्यश्री ने कहा कि सुबह हुई तो शाम भी होगी और शाम हुई तो सुबह भी होगी। अर्थात अनुकुलता मिली है तो उसका जीवन में सदुपयोग करना चाहिए। प्रतिकूलता के वक्त धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। समय तो खुद ब खुद निकल जाएगा। समाराेह के दाैरान प्रेमसूरिशवर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन पर अाधारित डोक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गई।
समारोह में गुरूभक्त प्रेम परिवार के अहमदाबाद निवासी उत्पल भाई शाह, मुंबई निवासी संजय भाई मेहता, समाजसेवी चन्द्रराज सिंघवी, पालिकाध्यक्ष सचिन सांखला, जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ अध्यक्ष प्रतापचंद सांड, मंत्री ज्ञानसिंह सांखला, निहालचंद सांड, मूर्तिपूजक ट्रस्ट मंत्री टीकमचंद गोखरू, मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष विमल कोठारी, मंत्री पुखराज मांडोत, संजय श्रीश्रीमाल, अंकित तातेड़, नाकौड़ा ट्रस्ट के पुखराज डांगी, विमल धम्माणी, मुस्लिम समाज सदर हकीम चौधरी, मास्टर अख्तियार अली सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे।
प्रतिभावान काव्या का किया बहुमान
15 वर्ष की अल्प आयु में स्केटिंग में नेशनल स्केटिंग चैम्पियनशिप में भाग ले चुकी व अब तक 15 स्वर्ण व अन्य पदक हासिल करने वाली हैदराबाद निवासी प्रतिभावान काव्या शाह समारोह में उपस्थित हुई। आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज को वंदन कर आशीर्वाद लिया।
भक्ति के रंग में भीगे भक्त
समारोह के दौरान संगीतकार नरेन्द्र भाई वाणीगोता ने एक के बाद एक भजनों की सरिता बहाते हुए उपस्थित भक्तजनों को भक्ति से सरोबार कर दिया। गुरूभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
बिजयनगर. राजदरबार सिटी में आयोजित समारोह के दौरान प्रतिभावान काव्या शाह को आर्शीवाद प्रदान करते आचार्य श्री कुलदर्शन विजय।